HitParad
K.K. – Ishq Hothon Se
Трек

K.K. – Ishq Hothon Se

О треке:
Длительность: 05:07Формат: MP3Качество: 192 kb/sРазмер: 7.0 MB
Текст песни
मुझे तो चाँद मिल गया आज तेरी आँखों में
करूँ क्या आसमाँ बता
नींदों बिन मैं रातों में

सभी बेचैन धड़कने रख दे मेरे हाथों पे
ज़रा उलझी है साँस तो रख दे मेरी साँसों पे
शर्मा रही है नज़रें तेरे चेहरे से जो गुजरे
शर्मा रही है नज़रें तेरे चेहरे से जो गुजरे
मैं कैसे कह दूँ दिल की ये दास्ताँ

इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ
इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ

प्यार में

चेहरे पे तेरे घबराहटें हैं क्यूँ?
रुकी-रुकी कदमों की आहटें हैं क्यूँ?
सहमा है प्यार के रास्तों पे दिल
मुझको ज़रा सा तू फ़ासलों पे मिल
दिल मिल जाए तो कैसी ये दूरियाँ

इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ
इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ

दिल ये मेरा किसी के पास बह गया
साँसों में एक नया एहसास रह गया
होता है सब को ये तुझे भी हुआ
पूरी हुई है तेरे ख्वाबों की दुआ
ना जाने कैसे बदला मेरा जहाँ

इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ
हो, इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ

शर्मा रही है नज़रें तेरे चेहरे से जो गुजरे
शर्मा रही है नज़रें तेरे चेहरे से जो गुजरे
तो कैसे कह दूँ दिल की ये दास्ताँ

इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ
इश्क़ होंठों से तो होता नहीं बयाँ
इसलिए प्यार में आँखें बनी जुबाँ
प्यार में
Треки исполнителя